यूपी में 10 लाख की आबादी पर 17 लोग कोरोना पॉजिटिव, 10 बड़े राज्यों में जानिए covid 19 टेस्टिंग का हाल

आवाम ए अजीज हिंदी साप्ताहिक


उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से प्रभावित 9 बड़े राज्यों की तुलना में प्रति 10 लाख की आबादी पर मात्र 16-17 (16.29)  लोगों में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस पाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, तमिलनाडु, राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल में प्रति 10 लाख की आबादी पर संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या यूपी के मुकाबले कहीं ज़्यादा हैं। माना जा रहा है कि ये तथ्य अन्य प्रदेशों में ज्यादा जांचें होने के सामने आए हैं। कुल जांचें होने के मामले में यूपी देश में पांचवें स्थान पर है।


दिल्ली में सबसे ज्यादा


प्रति 10 लाख की आबादी के हिसाब से सबसे ज़्यादा लोग दिल्ली में संक्रमित हो रहे हैं। यहां दस लाख की आबादी में 403.65 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में दस लाख की आबादी में 199.97, गुजरात में 131.06, तमिलनाडु में 115.17, पंजाब में 64.10, राजस्थान में 54.53, मध्य प्रदेश में 48.47, आंध्र प्रदेश में 40.92, पश्चिम बंगाल में 22.42 हैं। सबसे नीचे यूपी का स्थान हैं, जहां पर 10 लाख की आबादी पर 16.29 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।


यूपी में सबसे कम वृद्धि दर


पिछले एक सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होने के मामले में भी यूपी की स्थिति काफी अच्छी है। यूपी की ग्रोथ रेट 3 फीसदी हैं। यूपी के बराबर ग्रोथ रेट वाले राज्य केवल राजस्थान और आंध्र प्रदेश हैं। यहाँ पर भी ग्रोथ रेट 3-3 फीसदी है। कई राज्यों में ग्रोथ रेट यूपी से कहीं ज़्यादा है। इनमें सबसे ज़्यादा ग्रोथ रेट तमिलनाडु में 12 फीसदी है। पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र 7-7 फीसदी, दिल्ली और गुजरात 5-5 फीसदी और मध्य प्रदेश और पंजाब 4-4% ग्रोथ रेट हैं ।


उत्तर प्रदेश समेत दस बड़े राज्यों में हुई  टेस्टिंग का ब्योरा (12 मई तक)  


तमिलनाडु    - 2,66,687


महाराष्ट्र       - 2,31,061


आंध्र प्रदेश    - 1,91,874


राजस्थान      - 1,85,610


उत्तर प्रदेश     - 1,40,166


गुजरात         - 1,19,536


दिल्ली          - 1,13,343


मध्य प्रदेश     - 80,885


पश्चिम बंगाल - 52,622      


पंजाब           - 47,999


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्रकारिता जगत के पितामा को आखरी सलाम

मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई इटावा में मनाया गया खेल दिवस

मोरबी हादसे में मरने वालों की संख्या 145, 70 घायल, 50 से ज्यादा अब भी लापता