ऋषि-इरफान ही नहीं इन 12 सितारों के अचानक निधन से भी हिल गया था बॉलीवुड, पसर गया था सन्नाटा
- आवाम ए अजीज हिंदी साप्ताहिक
- संपादक की कलम से
इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन की खबर ने हर उस शख्स को झंझोर कर रख दिया है जो सिनेमाजगत का प्रेमी है। इन दोनों की अचानक आई मौत की खबर से बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। साथ ही साथ हैरान भी है। ऋषि और इरफान दोनों का ही अंतिम संस्कार हो चुका है, बावजूद इसके यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि अब ये दोनों बेहतरीन कलाकार इस दुनिया में नहीं हैं। हालांकि ऐसा पहला बार नहीं हुआ है कि किसी सितारे की निधन से बॉलीवुड सकते में हैं। जानिए ऐसे कलाकारों के बारे में जिनकी मौत की खबर ने बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया था।
श्रीदेवी
की मौत की खबर ने उनके परिवार वालों और फैंस के दिलों में एक ऐसी खाली जगह छोड़ दी जिसे भर पाना बेहद मुश्किल है। श्रीदेवी का निधन साल 24 फरवरी, 2018 को हुआ था। श्रीदेवी के निधन से लोग इस वजह से भी हैरान थे क्योंकि उनकी लाश बाथटब में मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अभिनेत्री का निधन पानी में डूबने की वजह से हुआ है। श्रीदेवी का निधन दुबई में हुआ था।
राजेश खन्ना
1012 में राजेश खन्ना ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। ये वो स्टार था जो कहता था ''जिंदगी एक सफर है सुहाना...यहां कल क्या हो किसने जाना'' अब अपने फैंस के बीच नहीं था। राजेश खन्ना का लीवर के संक्रमण की वजह से निधन हो गया था। वह तब 69 वर्ष के थे।
दिव्या भारती
19 साल की दिव्या भारती की मौत आज तक एक पहेली है। उस वक्त इनकी मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। दिव्या भारती की मौत पांच मंजिला इमारत से गिरने की वजह से हुई थी। कुछ लोग ऐसा कहते हैं कि दिव्या ने आत्महत्या की थी तो वहीं कुछ लोगों का कहना था कि दिव्या किसी साजिश का शिकार हुईं थीं। हालांकि पुलिस रिपोर्ट में सामने आया था कि दिव्या नशे में थीं और वो खुद को संभाल नहीं पाईं और बालकनी से नीचे गिर पड़ीं थीं
परवीन बाबी
परवीन बॉबी ने अपनी बिंदास इमेज, ग्लैमर और जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने की अदा के चलते खास जगह बनाई। खूब पैसा और नाम कमाया, उनके कई रिश्ते बने और टूटे। फिर स्किजोफ्रीनिया ने उनकी जिंदगी को ऐसे अंधेरे में धकेला जहां से एक दिन उनकी मरने की ही खबर आई। जब कई दिनों तक घर के बाहर से अखबार और दूध के पैकेट किसी ने नहीं हटाए तो पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अभिनेत्री का शव निकाला था।
ज़िया खान
अभिनेत्री जिया खान की मौत की खबर ने सबको चौंका दिया था। जिया ने साल 2007 में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'निशब्द' से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद महज 25 साल की उम्र में अभिनेत्री जिया खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिया की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि निजी जिंदगी में कई परेशान झेलने के बाद जिया ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
ओमपुरी
अर्द्धसत्य, आक्रोश और आरोहण जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय से अपनी पहचान बनाने वाले ओमपुरी के निधन ने भी सभी को हिलाकर रख दिया था। ओम पुरी का निधन साल 2017 में हुआ था।
आदेश श्रीवास्तव
संगीतकार आदेश श्रीवास्तव का निधन 2015 में हो गया था। आदेश का निधन 49 की उम्र में हो गया था। आदेश कैंसर से पीड़ित थे।
प्रत्यूषा बनर्जी
'बालिका वधु' फेम टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने 1 अप्रैल 2016 को आत्महत्या कर ली थी। प्रत्यूषा के माता-पिता ने बेटी की मौत का जिम्मेदार उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को ठहराया था। इतना ही नहीं प्रत्यूषा के दोस्तों ने भी राहुल को ही सुसाइड के लिए दोषी बताया था।
विनोद मेहरा
अभिनेता विनोद मेहरा के निधन की खबर से भी बॉलीवुड सकते में था। जिस वक्त विनोद ने दुनिया को अलविदा कहा था उस वक्त वो महज 45 साल के थे। विनोद मेहरा का निधन 1990 में दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था।
मधुबाला
मधुबाला का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। महज कम उम्र में अभिनेत्री की मौत की खबर ने सभी को उस वक्त हिलाकर रख दिया था। जिस वक्त मधुबाला का निधन हुआ था उनकी उम्र महज 36 साल थी। मधुबाला की मौत की वजह ह्रदय रोग बना था। दरअसल, मधुबाला के दिल में एक छोटा सा छेद था और उस वक्त ये बीमारी लाइलाज थी
मीना कुमारी
39 वर्ष की आयु में मीना कुमारी का निधन हो गया था। 31 मार्च 1972 को मीना कुमारी की मृत्यु लीवर सिरोसिस नाम की बीमारी की वजह से हुई थी। इनकी मौत की खबर ने भी सिनेमाजगत को हैरान कर दिया था।
स्मिता पाटिल
स्मिता पाटिल की मौत किसी बीमारी से नहीं हुई थी। बल्कि स्मिता की मौत बेटे प्रतीक के जन्म के तुरंत बाद प्रसव के दौरान हुई कुछ जटिलताओं की वजह से हुई थी। उस वक्त स्मिता की उम्र 31 वर्ष थी।
टिप्पणियाँ