पूर्वांचल के इन छह जिलों में बढ़ा कोरोना का खतरा, अब तक 68 पॉजिटिव

Aawam a ajeej Hindi weekly


पूर्वांचल में गोरखपुर-बस्‍ती मंडल के छह जिलों में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक कुछ 68 कोरोना पॉजिटिव इन जिलों में  मिल चुके हैं। पिछले 12 घंटे में ही 13 मरीज मिले हैं। इनमें से एक गोरखपुर, चार संतकबीरनगर और एक देवरिया का है। बस्ती में भी सात मरीज मिले हैं। 


जाहिर है इन छह जिलों में कोरोना वायरस अपने पांव पसार चुका है। संक्रमित मरीजों की हॉफ सेंचुरी पार हो चुकी है। दोनों मंडल अब तक सिर्फ कुशीनगर ही बचा हुआ है। दोनों मंडल में मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद प्रशासन के तेवर सख्त हो गए हैं। कोरोना संक्रमण के नजरिए से बीते 24 घंटे बेहद अहम रहे। 19 नए मरीजों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके बाद देवरिया और सिद्धार्थनगर से ग्रीन जोन का तमगा छिन गया।  गुरुवार की रात दोनों जिलों में पहली बार मरीजों की कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई। दोनों मंडल में अब तक 68 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इसमें बस्‍ती के एक कोरोना पॉजिटिव की 30 मार्च को ही मौत हो गई थी।


कुशीनगर ग्रीन जोन में
दोनों मंडलों में कुशीनगर ही ग्रीन जोन में है। बिहार से सटे इस इस जिले में अब तक एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है। इस जिले में अब तक 460 से अधिक सैंपल की जांच की जा चुकी है। किसी में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है।


सीमाएं सील, प्रशासन सख्त 
कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों ने प्रशासन के माथे पर चिंता की रेखाएं ला दी हैं। दोनों मंडलों के सातों जिलों की सीमा को सील कर दिया गया है। इसकी जांच तेज कर दी गई है। जिले की सीमाओं पर सरकारी कर्मचारी रोके जा रहे हैं। पड़ोस के जनपद में डॉक्टरों को भी नहीं जाने दिया जा रहा है। प्रशासन ने अब साफ कर दिया है कि किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।


बाहर से आ रहे मजदूरों और मरीजों की हो रही स्क्रीनिंग 
प्रशासन को सबसे बड़ी चुनौती दूसरे जिलों से आ रही एम्बुलेंस और मजदूर हैं। मजदूरों की स्क्रीनिंग के साथ ही एम्बुलेंस के मरीजों की जांच कराई जा रही है। जिले में हर एंट्री प्वाइंट पर चेकप्वाइंट बना है। मजदूरों के लिए क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। चेकप्वाइंट पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ डॉक्टर भी मौजूद हैं। शहर में एंट्री करने वाले एम्बुलेंस की ट्रैकिंग हो रही है।


सबसे ज्यादा एक्‍टिव केस संतकबीरनगर में 
कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बात करें तो सबसे अधिक संक्रमण संतकबीरनगर में है। यहां पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 27 है। जबकि बस्ती में 31 मामले सामने आए है। इनमें पहले कोरोना संक्रमित ‌व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जिनमें 13 ठीक होकर घर जा चुके हैं। 17 अस्‍पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा महराजगंज में सात मरीज मिले, जिनमें छह लोग ठीक हो चुके हैं। ‌गोरखपुर में तीन, सिद्धार्थनगर में दो और देवरिया में दो मरीज मिला है। इसको देखते हुए बस्ती और संतकबीरनगर को रेड जोन में रखा गया है। गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया और महराजगंज आरेंज जोन में हैं। ग्रीन जोन का तमगा हटने से झटका लगा है। जो दो मरीज मिले, वह दिल्ली से आए हैं। वह पहले से ही संक्रमित थे। उनके सभी क्लोज कांटेक्ट को ट्रेस कर लिया गया है। सबको क्वारंटीन कर निगरानी की जा रही है। कोशिश की जा रही है कि संक्रमितों की पहचान कर इलाज किया जाए। इनके कारण किसी को संक्रमण ना हो। मजदूरों को भी क्वारंटीन सेंटर में रखा जा रहा है।
डॉ. श्रीकांत तिवारी, सीएमओ


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्रकारिता जगत के पितामा को आखरी सलाम

मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई इटावा में मनाया गया खेल दिवस

मोरबी हादसे में मरने वालों की संख्या 145, 70 घायल, 50 से ज्यादा अब भी लापता