गौतमबुद्ध नगर की उप क्रीडा़धिकारी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

आवाम ए अजीज हिंदी साप्ताहिक


ग्रेटर नोएडा सहयोगी। गौतमबुद्ध नगर जिले की जिला खेल अधिकारी पूनम विश्नोई कोरोना पॉजिटिव आयी हैं। पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला अधिकारी के संपर्क में रहने वाले लोगों को क्वॉरेंटाइन कराया जायेगा।


हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अभी इसकी घोषणा नहीं की है। शाम को घोषणा होने की उम्मीद है। विभाग का कहना दूसरी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


बता दें कि जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को कोरोना के छह नए मामले सामने आए। इससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 224 पहुंच गई है। हालांकि सुखद खबर यह है कि 135 लोग अब तक ठीक होकर घर अपने पहुंच चुके हैं। 87 मरीजों को आइसोलेशन में भर्ती करके उनका उपचार किया जा रहा है।


जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि सोमवार को 24 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 18 नेगेटिव व छह पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना जांच रिपोर्ट में सेक्टर-66 में रहने वाले 27 व 29 वर्षीय दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों युवक पूर्व में किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं। इसी तरह सेक्टर-66 के मामूरा में रहने वाली एक 40 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला का रिश्तेदार कुछ दिन पूर्व ही कोरोना पॉजिटिव मिला था। जिसकी जिम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसी तरह सेक्टर-8 स्थित जेजे कॉलोनी में रहने वाला 22 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिला है।आशंका है कि वह सेक्टर में पहले से मिले मरीजों के संपर्क में आकर संक्रमित हुआ है। वहीं सेक्टर 12 में रहने वाली 48 वर्षीय स्टाफ नर्स व उनके 53 वर्षीय पति कोरोना पॉजिटिव हैं। स्टाफ नर्स दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत है। आशंका है कि स्टाफ नर्स इलाज के दौरान संक्रमण की चपेट में आई है। इस संबंध में दिल्ली स्वास्थ्य विभाग को जानकारी भेज दी गई है। स्टाफ नर्स व बाकी मरीजों को आइसोलेशन में भर्ती कराया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री खंगाली जा रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्रकारिता जगत के पितामा को आखरी सलाम

मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई इटावा में मनाया गया खेल दिवस

मोरबी हादसे में मरने वालों की संख्या 145, 70 घायल, 50 से ज्यादा अब भी लापता