औरैया हादसे में मरने वालों के नाम और पते के साथ लिस्ट, जान गंवाने वालों में बिहार झारखंड और यूपी के प्रवासी मजदूर

आवाम ए अजीज हिंदी साप्ताहिक


उत्तर प्रदेश के औरैया में हुए सड़क हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है जबकि 36 घायल है। हादसा रात लगभग ढाई बजे हुआ जब एक ट्रक ने डीसीएम में पीछे से टक्कर मार दी। डीसीएम में यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के मजदूर थे। बताया जा रहा है सभी दिल्ली और राजस्थान से अपने-अपने घरों को लौट  रहे थे। टक्कर से दोनों गाड़ियां उछलकर सड़क केे किनारे खंती में जा गिरे।




हादसे में मरने वालों की सूची 


 1. राहुल पुत्र विभूति निवासी गोललपुर पिण्डजौरा बोकारो झारखंड


2. नंद किशोर शेष अज्ञात


3.  कनिलाल पुत्र महोत निवासी पिण्डजौरा बोकारो झारखंड


4. केदारी यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी पदम चक बाराचटटी गया बिहार


5. अर्जुन चौहान शेष अज्ञात


6. राजाजिला गोस्वामी निवासी गोपालपुर बोकारो झारखंड


7. मिलन निवासी दुमदुमी पुर्लिया पश्चिमी बंगाल


8. गोवर्धन कालिन्दी पुत्र गोरंगी कालिंदी पिण्डजौरा बोकारो


9. अज्ञात


10. अजीत महतो पुत्र अनिल महतो निवासी उपरवन्ती पुर्लिया पश्चिम  बंगाल


11. चन्दन राजवर पुत्र झिकवारा राजवर निवासी दुमदुमी पुर्लिया पश्चिमी बंगाल


12. नकुल महतो शेष अज्ञात


13. सतेन्द्र बिहार शेष अज्ञात


14. गणेश राजेयार पुत्र टारू राजोयार पुर्लिया पश्चिमी बंगाल


15. अज्ञात


16. अज्ञात


17. उत्तम गोस्वामी पुत्र सुधीर निवासी गोपालपुर पिण्डजौरा झारखंड


18. कृति शेष अज्ञात


19. अज्ञात


20. डाक्टर महतो पुत्र गोपाल महतो निवासी पिण्डजौरा बाबूडीह झारखंड


21. अज्ञात


22. मुकेश पुत्र श्रीधर विश्वकर्मा निवासी उगापुर औराई संत रविदास नगर


23. अज्ञात


24. सोमनाथ गोस्वामी निवासी गोपालपुर पिण्डजौरा झारखंड


घायलों की प्राथमिक लिस्ट जो सैफई रेफर किए गए


1. दीपक पुत्र छोटेलाल (20) माधव निवासी अदारा कैरी थाना चन्दन कैरी बोकारो झारखंड


2. प्रताप सिंह पुत्र कन्हैया लाल निवासी कंधारी जालौन


3. संतोष पुत्र नगई निवासी गोरझामट सागर मध्यप्रदेश


4. ऊषा पत्नी संतोष निवासी  गोरझामटजिला सागर मध्य प्रदेश


5. योगेश्वर पुत्र तारन कालिन्दी निवासी पुलगाड़ा पिण्डराजोरा बोकारो झारखंड


6. अर्जुन  कुमार पुत्र अनात मोहते निवासी नमाटोला साहिबगंज मुजफ्फरपुर बिहार


7. गौरव पुत्र शिव प्रसाद भरडी टाडा सागर


8. शिवानी पुत्र संतोष निवासी गुरजामल देवरी सागर


9. सुशील पुत्र छोटेलाल ठाकुर हडियापुर कसरिया मोतीहारी बिहार


10. शिव प्रसाद पुत्र नब्बा निवासी गरडे टाडा सागर


11. सुनील कुमार पुत्र  प्यारेलाल विश्वकर्मा निवासी उमापुर औरई भदोही उत्तर प्रदेश


12. नरेश माथुर पुत्र देवो माथुर निवासी बूंदली गोडा जिला चंदन त्यागी


13. अज्ञात 40 वर्ष पुरुष


14. अज्ञात 20वर्ष पुरुष


15. अज्ञात 24 वर्ष पुरुष


सीएम ने की कार्रवाई : 


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया हादसे में मारे गए 24 मजदूरों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। मृतक के परिवार को दो लाख व घायलों को 50 हजार देने की घोषणा की है। इसके साथ ही घटना की समीक्षा करते हुए योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि बॉर्डर के दोनों थानाध्यक्ष को तत्काल निलंबित किया जाए। क्षेत्राधिकारियों को कठोर चेतावनी दी ।


योगी ने एसएसपी, एडिशनल एसपी मथुरा एवं एसएसपी आगरा व एडिशनल एसपी आगरा सभी से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही साथ एडीजी आगरा जोन, आईजी आगरा जोन इस मामले में स्पष्टीकरण तलब किया गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्रकारिता जगत के पितामा को आखरी सलाम

मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई इटावा में मनाया गया खेल दिवस

मोरबी हादसे में मरने वालों की संख्या 145, 70 घायल, 50 से ज्यादा अब भी लापता