यूपी में 60 वर्षीय महिला को सरेआम मारी गोली, मदद के लिए तड़पती रही महिला लेकिन पड़ोसी बनाते रहे वीडियो

Awam-a-ajeej Hindi weekly


Mohd Ziyaur Rahman



  • उत्तर प्रदेश में एक शख्स ने एक 60 वर्षीय महिला को काफी करीब से एक बार नहीं बल्कि दो बार गोली मारी.


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स एक 60 वर्षीय महिला को काफी करीब से एक बार नहीं बल्कि दो बार गोली मारता है. शर्मिंदा कर देने वाली बात यह है कि महिला को गोली मारे जाने का वीडियो पड़ोसी द्वारा शूट किया गया है. पड़ोसी ने महिला की मदद करने की जगह वीडियो बनाई. वीडियो में महिला मदद के लिए रोती हुई नजर आ रही है, जब तक कि आरोपी शख्स द्वारा महिला को गोली नहीं मार दी जाती है.


पड़ोस की छत से बनाई गई इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स देसी बंदूक से महिला को धमका रहा है और महिला पर बंदूक ताने हुए है. जिसके बाद महिला उठने की कोशिश करती और अपने घर की ओर मुड़ती है. इसके बाद शख्स महिला पर पीछे से गोली चला देता है और महिला गिर जाती है. दर्द से तड़प रही महिला की पड़ोसी ने मरने तक की वीडियो बनाई. घटना के दौरान कोई भी गोली चलाने वाले शख्स को नहीं रोकता है और फिर आरोपी महिला पर दूसरी गोली चलाता है



फिलहाल फायरिंग करने वाले आरोपी मोनू को हिरासत में ले लिया गया है और अब तक यह मालूम नहीं चला कि उसने महिला पर गोली क्यों चलाई? आरोपी की मदद करने वाले शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही वीडियो बनाने वाले शख्स पर भी कानूनी कार्रवाई की गई है.



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्रकारिता जगत के पितामा को आखरी सलाम

मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई इटावा में मनाया गया खेल दिवस

मोरबी हादसे में मरने वालों की संख्या 145, 70 घायल, 50 से ज्यादा अब भी लापता