उत्तर प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री का मेदांता में हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमार
बस्ती/सन्तकबीर नगर कांग्रेस नेता डा. रामकृष्ण द्विवेदी के निधन पर शोक
उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामकृष्ण द्विवेदी के निधन पर कांग्रेस जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
उत्तर प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी (78 वर्ष) का शुक्रवार को सुबह लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर कांग्रेसियों में शोक की लहर है।
मुख्यमंत्री टीएन सिंह को हराकर चर्चित हुए थे रामकृष्ण द्विवेदी
पूर्व गृहमंत्री वर्ष 1971-72 में तत्कालीन मुख्यमंत्री टीएन सिंह को मानीराम विधानसभा से चुनाव हराकर चर्चा में आए थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री टीएन सिंह को चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद पंडित कमलापति त्रिपाठी को मुख्यमंत्री बनाया गया जिनकी सरकार में पंडित रामकृष्ण द्विवेदी गृह मंत्री बने थे। उन्होंने एनएसयूआई व यूथ कांग्रेस समेत कांग्रेस के अन्य संगठनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
कांग्रेस में कई पदों पर कर चुके थे कार्य
मूल रूप से विकासखंड जंगल कौड़िया के भंडारों गांव के निवासी पंडित रामकृष्ण द्विवेदी दो बार विधान परिषद सदस्य भी रहे हैं। इसके अलावा उनकी कांग्रेस में गहरी पैठ रही है। उनके निधन पर जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान समेत अन्य कांग्रेसियों ने गहरा दुख जताया है।
बस्ती कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नेता रामकृष्ण द्विवेदी समाज के लिये बड़ी क्षति है, उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। पूर्व विधायक अम्बिका सिंह रामजियावन, अनिरुद्ध त्रिपाठी, प्रेमशंकर द्विवेदी, छोटेलाल तिवारी, मनिकराम मिश्रा, देवेन्द्र श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र पाण्डेय, प्रमोद द्विवेद, विश्वनाथ चौधरी, आदित्य त्रिपाठी, संदीप श्रीवास्तव आदि कांग्रेसजनों ने शोक व्यक्त करते हुये रामकृष्ण द्विवेदी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
संत कबीर नगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण पांडे ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक अच्छे राजनेता थे मेरे पिताजी भी उनके साथ राजनीति की है वही मेहदावल विधानसभा के पूर्व विधायक अफसर यूं अहमद ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनसे मुझे राजनीति के कई गुर सीखने को मिले हैं उनको बुलाया नहीं जाएगा वह एक अच्छे लीडर रहे हैं इस क्रम में मोहम्मद नजीर मोहम्मद मसूद अहमद शादाब अफसर दिलशाद अफसर एहतेशाम चौधरी आदि कांग्रेसजनों शोक प्रकट किया
टिप्पणियाँ