हॉकी वर्ल्ड कप के विजेता अशोक दीवान अमेरिका में फंसे भारत से मांगी मदद 1976 में भारतीय ओलंपिक हॉकी टीम के सदस्य रहे हैं
आवाम ए अजीज हिंदी साप्ताहिक
अशोक दीवान जी की फाइल फोटो
नई दिल्ली(आईएएनएस)। खेल मंत्री किरन रिजिजू ने भारतीय हॉकी ओलंपियन और 1975 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे अशोक दीवान की हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है। अशोक दीवान इस समय अमेरिका में फंसे हुए हैं। कोरोना महामारी के चलते देश में इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर पाबंदी लगी है, इसलिए वह अभी वापस इंडिया नहीं आ सकते। खेल मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा, 'हॉकी ओलंपियन अशोक दीवान अमेरिका में फंसे हैं और अस्वस्थ हैं। वह आईओए के माध्यम से किरन रिजिजू के पास पहुंचे। इसके बाद सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास से संपर्क किया गया है और उन्हें तत्काल सहायता देने के लिए डॉक्टर उपलब्ध करवाया गया, ताकि उनका उपचार किया जा सके।
बीमार हैं अशोक दीवान
खेल मंत्री किरण रिजिजू ने पिछले साल पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी अशोक दीवान (दाएंं) का सम्मान किया था
कोरोनावायरस के कारण भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन और वीजा पर प्रतिबंध लगा है
दीवान जिन्होंने 1976 समर ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को एक पत्र लिखा था। उनके पत्र में 65 वर्षीय ने कहा कि वह हाई ब्लड प्रेशर से पीडि़त हैं। इसके अलावा अन्य बीमारियों के चलते उन्हें पिछले हफ्ते इमरजेंसी में अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था। दीवान ने कहा कि वह 20 अप्रैल तक भारत वापस आने वाले थे मगर मौजूदा कोरोना संकट को देखते हुए उनका आ पाना मुश्किल है। इस लेटर में दीवान ने लिखा था, 'मैं इन दिनों अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूं, यहां मेरे पास कोई भी नहीं है। जैसा कि आप जानते हैं कि यहां इलाज काफी महंगा होता है। इसलिए मैंने खेल मंत्री से सहायता करने के लिए लेटर लिखा।'
टिप्पणियाँ