Cororonavirus के मामलों में बिहार का सीवान बना हाॅटस्पाॅट, यूपी ने बलिया-सीवान बाॅर्डर किया सील
- बिहार में कोरोना वायरस के 60 मामलों में करीब 29 मामले यहां के सीवान जिले में पाए गए हैं। सीवान जिला हाॅटस्पाॅट के रूप में चिन्हित हुआ। ऐसे में यूपी भी अलर्ट हो गया। उसने भी अपने यहां बलिया से सीवान जिले की सीमा को सील कर दिया है।
पुलिस कर्मी यहां पर पैनी नजर रखे
मजिस्ट्रेट ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में कोई आवागमन या परिवहन न हो यह सुनिश्चित करने के लिए अस्थायी पुलिस चौकियों की स्थापना की गई है। पुलिस कर्मी यहां पर पैनी नजर रखे हैं। उत्तर प्रदेश के बलिया ने बिहार से करीब50 किलोमीटर लंबा बाॅर्डर शेयर किया है जो बिहार के बक्सर, सारण, भोजपुर और सीवान जिलों को छूता है। बिहार में 60 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके सीवान ने अब तक 29 कोरोना वायरस मामलों की जानकारी दी है। ऐसे में सीवान कोराेना वायरस के लिए हाॅटस्पाॅट के रूप में मार्क किया गया है।
बिहार ने इन राज्यों से सील की सीमाएं
वहीं लॉकडाउन के बाद, बिहार ने भी राज्य की सीमाओं को नेपाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के साथ सील कर दिया गया है ताकि बाहरी लोगों को बिहार में प्रवेश करने से रोका जा सके। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे ने कहा, सीमाओं और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सहित तैनात सभी पुलिस कर्मियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
टिप्पणियाँ